फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal hoarding on all roads of Nagina

नगीना की सभी सड़कों पर अवैध होर्डिंग

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoarding on all roads of Nagina
नगीना में गांधी मूर्ति तिराहे पर लगे होर्डिग्स। - फोटो : BIJNOR
नगीना की सभी सड़कों पर अवैध होर्डिंग
विज्ञापन

नगीना। नगीना में अवैध होर्डिंग और यूनिपोल की भरमार है। नगीना में कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जिस पर अवैध होर्डिंग न लगे हों। इन होर्डिंग ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ कर रख दिया है। ये हादसों का कारण भी बन सकते हैं। जिम्मेदार अफसरों ने अवैध होर्डिंग, यूनिपोल की तरफ से आंखें मूंद रखीं हैं।
नगीना में राजनीतिक दलों, नेताओं, शिक्षण संस्थाओं को होर्डिंग लगाने के लिए जगह नहीं मिली तो बिजली के खंभों पर ही लगा दिए। नगीना की अलग-अलग सड़कों पर सैकड़ों होर्डिंग लगे हुए हैं, जबकि पालिका प्रशासन सिर्फ एक व्यक्ति से ही शुल्क वसूल कर पाती है। नगर पालिका नगीना क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में सड़क के किनारे बल्लियां लगाकर अवैध तौर पर होर्डिंग लगा दिए गए हैं। सबसे बुरा हाल नगर के मुख्य मार्ग गांधी मूर्ति तिराहे, रामलीला बाग तिराहे, रेलवे क्रॉसिंग, बढ़ापुर तिराहे का है। राष्ट्रीय राजमार्ग धामपुर रोड, कोतवाली रोड पर भी काफी संख्या में लगे अवैध होर्डिंग परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई बार बड़े-बड़े होर्डिंग के पोल से टकराकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है नगर पालिका क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स के कुछ लोगों से पालिका निर्धारित शुल्क वसूल करती है। इनके अलावा जो भी नियम विरुद्ध होर्डिंग लगे हुए हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed