फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ikra river in spate, roads in Mohalla Barwan submerged

Bijnor News: इकड़ा नदी उफान पर, मोहल्ला बाड़वान में सड़कें जलमग्न

Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ikra river in spate, roads in Mohalla Barwan submerged
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान स्थित सेंट मैरी मार्ग पर हुए जलभराव से होकर गुजरता साइकिल सवार स्रोत स
धामपुर। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण इकड़ा नदी उफान पर है। नगर के कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न होने से लोग परेशान है। बताया गया कि नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद इकड़ा नदी उफन गई। नदी में जलस्तर बढ़ने से बारिश का पानी मोहल्ला बाड़वान में सड़कों पर भर गया।
विज्ञापन

सेंट मैरीस स्कूल मार्ग पर इकड़ा नदी की पुलिया के पास सड़क पर लगभग एक फिट तक पानी भरा रहा। आबादी क्षेत्र में आवागमन का मुख्य मार्ग जलमग्न होने के कारण आवाजाही प्रभावित रही। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें सड़क पर भरे पानी से होकर अपनी भाइयों के घर पहुंचने को मजबूर रहीं। नगर के जयपाल सैनी, अभिषेक, पुष्पेंद्र कुमार, रामपाल सैनी आदि का कहना है कि इस वर्ष थोड़ी सी बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी भर जाता है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पुलिया के किनारे कई दिनों से पानी भरा रहता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार पर इस इलाके में लगभग तीन से चार फिट से पानी भरा था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर में इतनी बारिश नहीं होती जितना पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि नदी में दूसरे इलाकों से बरसाती पानी आ रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। एसडीएम नितिन कुमार का कहना है कि वह राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। एआईडी के एक्सईएन अरुण कुमार सचदेव का कहना है कि क्षेत्र में सभी नदियों नियंत्रित है। किसी भी क्षेत्र में बाढ़ जैसे स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed