फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   IG PAC inspects the land

आईजी पीएसी ने किया भूमि का निरीक्षण

Fri, 08 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
IG PAC inspects the land
नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में पीएसी आईजी पीएसी बटालियन के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करत? - फोटो : NAZIBABAD
आईजी पीएसी ने किया भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में पीएसी बटालियन के भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएसी कमांडेंट अशोक कुमार, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र आदि मौजूद रहे।

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने आईजी पीएसी को नांगलसोती क्षेत्र के गंगा खादर क्षेत्र में गंगा मंदिर के निकट चिह्नित भूमि का अवलोकन कराया। आईजी ने भूमि से करीब 500 मीटर की दूरी पर गंगा की धारा बहते देखकर प्रशासनिक अधिकारियों से गंगा के उफान आदि के संबंध में जानकारी ली। जिस स्थान पर गंगा की धारा है उससे लगभग एक किलोमीटर फासले पर नांगलसोती क्षेत्र से गंगा की मुख्यधारा बहती है। प्रशासन ने नांगलसोती के गंगा घाट और रायपुर खास में 20-20 हेक्टेयर भूमि पीएसी बटालियन के लिए चिह्नित की है। तीन दिन पूर्व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने भी पीएसी के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed