फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you want to start Sohanpapdi industry then the government will provide support.

Bijnor News: सोहनपापड़ी का उद्योग करना है तो सहयोग देगी सरकार

Fri, 29 May 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
If you want to start Sohanpapdi industry then the government will provide support.
बिजनौर। पारंपरिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन योजना शुरू की है। नजीबाबाद की सोहन पापड़ी को इस योजना में शामिल किया है। योजना को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को अनुदान भी मिलेगा।
विज्ञापन

एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने पर 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। उद्योग विभाग की ओर से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उद्योग लगाने के लिए बैंक से ऋण लेने वाले पात्र उद्यमियों को परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे नए उद्योग स्थापित करने में आर्थिक बोझ कम होगा। योजना के जरिए उत्पादन बढ़ाने के साथ ही स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है। वहीं, उद्योग विभाग उद्यमियों को उत्पाद की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी सहयोग करेगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्पादों को आकर्षक रूप देकर बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed