फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you litter on the road, you will be fined

सड़क पर कूड़ा डाला तो देना होगा जुर्माना

Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
If you litter on the road, you will be fined
सड़क पर कूड़ा डाला तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। अगर आपको सड़क पर कूड़ा डालने की आदत है तो उस आदत को तुरंत बदल दीजिए, नगर पालिका ने अब सड़क पर कूड़ा डालने वाले लोगों से सख्ती से निपटने का फैसला कर लिया है। पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी कि सड़क पर गंदगी फैलाने वालों से पांच सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर पालिका परिषद नगीना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा ने बताया की स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगीना नगर पालिका को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। उन्हें बताया की ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ चार जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गंदगी डालने वाले लोगों से अब पालिका जुर्माना वसूलने की कार्रवाई प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पालिका टीम ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया है जो आए दिन अपने घरों व दुकानों के कूड़े व गंदगी को सड़कों पर डालकर स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को पलीता लगाने में लगे हैं। उन्होंने कहा की पालिका की टीम ने ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर लिया है जो अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर बांधकर गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी जा रही है। यदि न माने तो जुर्माना वसूलने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पालिका की कई टीम दिन-रात नगर की सफाई व्यवस्था में लगी है तथा हर मोहल्ले व प्रमुख स्थानों पर पालिका द्वारा कूड़ेदान लगाए गए हैं। उन्होंने नगरवासियों से सफाई अभियान में सहयोग करने व अपने गंदगी को कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed