फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you have booked gas, you can get the cylinder without OTP.

Bijnor News: गैस बुकिंग है तो बिना ओटीपी ही मिल सकेगा सिलिंडर

Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
If you have booked gas, you can get the cylinder without OTP.
बिजनौर। युद्ध की वजह से एलपीजी की व्यवस्था बेपटरी हो गई। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब धीरे-धीरे व्यवस्था सुधर रही है। अब बिना ओटीपी ही गैस बुकिंग होने पर उपभोक्ता को सिलिंडर मिल सकेगा। इसके लिए तेल कंपनियों नेे गैस एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल की वेबसाइट आईवीआरएस बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बुकिंग नहीं होने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला। बृहस्पतिवार शाम से आईवीआरएस वेबसाइट शुरू होने के बाद बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं के हित में नया फरमान जारी किया। अब बिना ओटीपी भी घरेलू गैस सिलिंडर ले सकेंगे।
विज्ञापन


----
गोदाम पर दिख रहा 15 साल पुराना नजारा
करीब 15 साल पहले गोदामों पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगती थी। ऑनलाइन सुविधा बढ़ने के बाद घर बैठे ही लोगों को सिलिंडर मिलने लगा। मगर, अब फिर से एक बार फिर 15 साल पुराना नजारा देखने को मिला। लोग सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर इंतजार करते हुए नजर आए। उपभोक्ता सिलिंडर घर आने का इंतजार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान पर लगाई लकड़ी की भट्ठी
धामपुर। कमर्शियल गैस सिलिंडर की उपलब्धता में दिक्कत आने से अब दुकानदार लकड़ी की भट्ठियों पर खाना बनाने लगे हैं। नगर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकानदार सोनू ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से खस्ता आलू बेचने का काम कर रहे हैं। कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान पर लकड़ी की भट्ठी लगा दी है। हालांकि गैस की अपेक्षा लकड़ी की भट्ठी को संचालित करना महंगा और कठिन है। उधर, घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता में दिक्कत आने से गृहिणियों को चिंता सताने लगी है। नीरु सिंह, अमिता, राजबाला, नीरजा सिंह, कविता रानी, प्रीति रानी आदि का कहना है कि पहले आवश्यकता होने पर तत्काल गैस सिलिंडर मिल जाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से बुकिंग ही नहीं हो रही है। गांव चाकरपुर निवासी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पिछले छह माह से सिलिंडर नहीं लिया। गैस सिलिंडर उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को एसडीएम स्मृति मिश्रा ने गैस एजेंसी स्वामियों के साथ बैठक की और स्टॉक की समीक्षा की। उन्होंने नियमानुसार गैस सिलिंडर वितरित करने के निर्देश दिए। डिलीवरीमैन पूर्ण वर्दी,परिचय पत्र के साथ गैस डिलीवरी करेंगे। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार दीक्षित, निरीक्षक जितेंद्र कुमार, गैस एजेंसी प्रबंधक डिंपल जैन, अमरीश कुमार गोयल, अजय कुमार चौहान, अर्पित गोयल आदि रहे।
----
दूसरे दिन भी चूल्हे पर बना मिड-डे मील
नींदड़ू। रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते नींदड़ू खास के प्राथमिक विद्यालय-प्रथम में शुक्रवार को दूसरे दिन भी 203 बच्चों के लिए मिड-डे मील चूल्हे पर बनाया गया। प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में गैस नहीं होने की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर को दी जा चुकी है। युद्ध के चलते गैस की पहले जैसी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से दो दिनों से छात्र-छात्राओं के लिए चूल्हे के नीचे लकड़ी जलाकर मिड-डे-मील तैयार कराया जा रहा है। संवाद
----
25 दिन की बाध्यता और गैस बुकिंग सिस्टम में खराबी दे रही दोहरा दर्द
नगीना। तीन देशों के बीच छिड़ी जंग का असर गैस उपभोक्ताओं पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बुकिंग को लेकर 25 दिन की बाध्यता और बुकिंग सिस्टम में हो रही खराबी उपभोक्ताओं को दोहरा दर्द दे रही है। नगीना गैस सर्विस के प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि शुक्रवार को बुकिंग सिस्टम में कुछ सुधार हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई लगातार कराई जा रही है। कुछ उपभोक्ताओं का दावा है कि घंटों प्रयास करने के बाद भी उनकी गैस बुक नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ कंपनी के तरफ से बुकिंग के लिए कई नंबर जारी हुए हैं, फिर भी समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो रहा है। उधर, व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल स्वामियों के सामने संकट गहराता जा रहा है।

----
मिड डे मील पकाने में आ सकती है समस्या
राजा का ताजपुर। गैस की किल्लत ऐसे ही रही तो प्राथमिक विद्यालय प्रथम की रसोई में मिड डे मील के लिए सिलिंडर की जगह लकड़ी का प्रयोग किया जाएगा। गैस बुकिंग के लिए 25 दिन की समय सीमा निर्धारित होने से उपभोक्ताओं में बेचैनी है। प्राथमिक विद्यालय प्रथम के मुख्य अध्यापक दयानंद पाल का कहना है विद्यालय की रसोई का सिलिंडर मात्र तीन-चार दिन चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed