{"_id":"65317404bcefdbaa01077848","slug":"if-you-feel-unsafe-immediately-seek-help-from-police-sp-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-4322-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित महसूस करें तो तत्काल पुलिस की लें मदद : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षित महसूस करें तो तत्काल पुलिस की लें मदद : एसपी
विज्ञापन
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नारी मिशन संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एसपी नीरज कुमार जादौन ने छात्राओं से निर्भीक होकर शैक्षिक भविष्य को संवारने की सलाह दी। कहा कि पुलिस हर कदम पर नारी समाज के साथ है। असुरक्षित महसूूस होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें।
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका डा़ॅ राखी आनंद अग्रवाल की ओर से रमा जैन कन्या महाविद्यालय में नारी शक्ति मिशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई स्कूलों से आई छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नारी समाज को स्वतंत्र वातावरण देने के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। स्कूलों में लगी पिंक शिकायत पेटिका के माध्यम से अपनी समस्याओं को उजागर करने की सलाह दी।
एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवी महिलाओं और विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार, तहसीलदार कमलेश कुमार, रमा जैन के एमडी डा़ॅ केसी मठपाल, प्रधानाचार्या डा़ॅ शबाना हाशमी, डा़ॅ मृदुला त्यागी, मोनिका यादव, अनुराधा माथुर, ज्योति अग्रवाल, मोनिका चौधरी, सुरभि सिंह उपस्थित रहीं।