फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you cannot reach the booth, you will be able to cast your vote from home.

बूथ तक न पहुंच सके तो घर से ही डाल सकेंगे वोट

Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
If you cannot reach the booth, you will be able to cast your vote from home.
बूथ तक न पहुंच सके तो घर से ही डाल सकेंगे वोट
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो पिछले चुनावों में सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलती रही है लेकिन इस बार यह दायरा बढ़ा दिया गया है। दरअसल बूथ तक पहुंचने में असमर्थ लोग घर से ही वोट डाल सकेंगे। दिव्यांग और 80 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

चुनाव आयोग ने पहली बार मतदान के लिए कई फेरबदल किए हैं। जिसमें पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की श्रेणी का दायरा बढ़ाया गया है। अबकी बार दिव्यांग, बुजुर्ग, कोविड से ग्रसित लोगों को पोस्टल बैलेट से वोट देने की अनुमति होगी। मतदान से कुछ दिन पहले बीएलओ इसके लिए घर घर जाकर मालूम करेंगे। जिससे बूथ तक नहीं पहुंचने वालों की संख्या के लिहाज से पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जा सके। जिले की आठ विधानसभाओं में कुल 56 हजार दिव्यांग और बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता
विधानसभा दिव्यांग मतदाता 80 प्लस मतदाता कुल मतदाता
नजीबाबाद 2091 4320 6411
नगीना 2268 4776 7044
बढ़ापुर 1774 6200 7974
धामपुर 2577 3914 6491
नहटौर 2577 4161 6738
बिजनौर 2604 5194 7798
चांदपुर 2186 4773 6959
नूरपुर 2024 4884 6908
कुल योग 18101 38222 56323
------
इन्हें मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
- बेंचमार्क दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगों के लिए
- 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले मतदाता
- आवश्यक सेवाओं से संबद्ध कर्मचारी
- कोविड संक्रमित या क्वारंटीन किए गए लोग
यह रहेगा निर्वाचन कार्यक्रम
- निर्वाचन की अधिसूचना 21 जनवरी
- नाम निर्देशन की अंतिम तारीख 28 जनवरी
- नाम निर्देशन की जांच 29 जनवरी को होगी
- नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी
- मतदान 14 फरवरी
- मतगणना 10 मार्च
विधानसभा क्षेत्र और मतदाता
विधानसभा मतदान केंद्र बूथ मतदाता
नजीबाबाद 204 391 346059
नगीना 215 406 346065
बढ़ापुर 239 215 357862
धामपुर 154 326 301426
नहटौर 222 354 302665
बिजनौर 217 472 389356
चांदपुर 208 371 324656
नूरपुर 212 376 322419
कुल योग 1671 3111 2690448
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed