फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If we do not cache Bifre

कैश नहीं मिलने पर बिफरे

Thu, 24 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में गांव मानपुर शिवपुरी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर  बुधवार को खाताधारकों ने कैश नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने कहा कि उनका पैसा बैंकों में जमा होने के बावजूद नहीं मिल रहा है। किसानों का  कहना है कि उन्हें इस बात से कोई लेनादेना नहीं है कि वह जरूरतमंदों को पैसा उपलब्ध कराने को कहां से लेकर आएंगे। चेताया कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार  नहीं हुआ तो वह बैंक की तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे। बैंकों को किसी भी हालत में खुलने नहीं देंगे। 
विज्ञापन

बैंक के खाताधारक देशराज सूर्यवंशी, योगेंद्र कुमार, दलीप सिंह, मोहन, विक्रम, गणेश सिंह आदि ने कहा कि इस बैंक में पिछले 15 दिनों से किसानों को बांटने को कोई फूटी कोड़ी   बैंक अधिकारियों ने आज तक   नहीं दी। रोज पैसा लेने को बैंक के बाहर सुबह आठ बजे से लोगों की भीड़ कैश लेने की आस में जमा हो जाती है। बुधवार को लाइन में लगे लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने  कहा कि नियमों के मुताबिक तय धनराशि भी लोगों को नहीं मिल रहा है। बैंक वाले कैश वह कहां से लेकर आएंगे इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है। चेताया कि यदि बैंक की ऐसी की व्यवस्था रहीं तो वह बैंकों में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे। वह बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बैंक में नहीं घुसने देंगे।  उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार ने किसानों की समस्या को उचित ठहराते हुए कहा कि जब बैंक के पास पिछले 15 दिनों से पैसा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed