{"_id":"669c2bc6f6cd81ad0101dcc6","slug":"if-there-is-a-mistake-in-the-survey-get-it-rectified-dco-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113453-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में गड़बडी है तो ठीक करा लें : डीसीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में गड़बडी है तो ठीक करा लें : डीसीओ
विज्ञापन
गांव हर्रा और भटपुरा में किया गया ग्रामवार गन्ना सर्वे-सट्टे का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। आगामी पेराई सत्र के लिए 40 दिवसीय ग्रामवार गन्ना सर्वे/सट्टा प्रदर्शन कार्य शुरू हो गया। शनिवार को गांव हर्रा और भटपुरा में ग्रामवार गन्ना सर्वे-सट्टे का प्रदर्शन किया गया। डीसीओ पीएन सिंह ने कहा कि सर्वे में गड़बडी है तो किसान तुरंत ठीक करा लें।
डीसीओ पीएन सिंह ने कहा कि गन्ना विभाग का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। किसी किसान का गन्ना रकबा, बैंक खाता नंबर गलत हो गया तो बाद में भारी दिक्क्त आएगी। उन्होंने किसानों ने गन्ना रकबा, पौधा,पेड़ी, पांच वर्षों की आपूर्ति, बेसिक कोटा, अकाउंट नंबर, उत्पादन आदि की जांच सही से करने का सुझाव दिया।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने गन्ने के प्लॉटों के नामितिकरण करने, 30 सितंबर तक नए सदस्य बनने, रेड रॉट रोग के बचाव और गन्ना निवेश एप के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन घोषणा पत्र समय से भरने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर महाप्रबंधक गन्ना ओम वीर सिंह, गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान, गन्ना पर्यवेक्षक ओम प्रकाश, सत्यम कुमार, नवनीत कुमार, मनोहर सिंह, संतोष देवी, सौरभ कुमार, मोहम्मद फारुख, मोहमद अकरम आदि रहे।
चीनी मिल क्षेत्र में हुआ सट्टा और सर्वे प्रदर्शन
बिजनौर। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल की ओर से क्षेत्र में गन्ना सर्वे, सट्टा का प्रदर्शन किया। समिति सचिव मुकेश राठी, वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल चौधरी देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार आर्य आदि ने कई गांवों में जाकर सट्टा व गन्ना सर्वे का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारियोें ने सट्टा प्वाइंट, बेसिक कोटा, कृषि योग्य भूमि आदि रहे।