फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the child got fever due to vaccination, did not get vaccinated

Bijnor News: टीका लगने से बच्चे को आया बुखार तो नहीं कराया टीकाकरण

Mon, 28 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the child got fever due to vaccination, did not get vaccinated
टीका लगने से बच्चे को आया बुखार तो नहीं कराया टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 1120 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंचकर टीकाकरण नहीं कराने का कारण पता कर रही है। टीकाकरण नहीं कराने वाले परिवारों ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आ गया था। जिसके बाद टीकाकरण नहीं कराया।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहम्मदपुर देवमल के गांव टिक्कोपुर में पहुंचकर चार ऐसे परिवारों से संपर्क किया। जिन्होंने अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं कराया था। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अजीम अहमद ने बताया कि स्वालेहा पत्नी फैजल की छह माह की बेटी फातिमा है। इन्होंने अपनी बच्ची का नियमित टीकाकरण केवल इसीलिए नहीं कराया, क्योंकि वह पूरी रात बुखार में तपी और रात भर नहीं सोई। इन्हें नहीं पता था कि बेटी को पैरासिटॉमॉल की दवाई कैसे और कितनी बार देनी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम प्रधान की मदद से लोगों को नियमित टीकाकरण के बारे में जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को विशेष टीकाकरण कैंप मंडावर, मुंधाला, टिक्कोपुर, रहीमपुर, मोहसिनपुर चमरा, बेगावाला में लगाया जाएगा। टीम में डॉ. देवेंद्र कुमार, राजीव पाल प्रतिरक्षण अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल, बीएमसी भूषण कुमार यूनिसेफ, ग्राम प्रधान मोहम्मद असद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed