{"_id":"615750e78ebc3e4715055b5c","slug":"if-the-aunt-s-house-was-not-found-she-climbed-on-the-tank-nazibabad-news-mrt558790691","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित ओवरहैड टैंक पर अचानक युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित ओवरहैड टैंक पर अचानक युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
नजीबाबाद में पानी की टंकी पर चढ़े युवक को उतारती पुलिस और जमा भीड़।
- फोटो : NAZIBABAD
बुआ का घर नहीं मिला तो चढ़ गया टंकी पर
नजीबाबाद/भागूवाला। आदर्शनगर क्षेत्र में रेलवे परिसर में पानी के ओवरहैड टैंक पर चढ़े एक युवक को करीब पांच घंटे बाद टंकी से सकुशल उतारा गया। युवक ने बताया कि बुआ का घर नहीं मिलने पर वह टंकी पर चढ़ गया। लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदि है। नशे में टैंक पर चढ़ गया।
रेलवे परिसर में आदर्शनगर चौराहा क्षेत्र के निकट रेलवे की लगभग 225 फुट ऊंचा पानी का ओवरहैड टैंक है। शुक्रवार प्रात: आठ बजे एक युवक टैंक के ऊपरी तल पर क्षेत्रवासियों ने बैठा देखा। आत्महत्या करने की नीयत से पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़, आदर्शनगर चौकी प्रभारी जनप्रिय गौड़ पुलिस टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने एनाउंसमेंट के माध्यम से युवक से उतरने का अनुरोध किया। सुरक्षा की दृष्टि से काफी ऊंची टंकी के आसपास जाल लगाकर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के निर्देशन में युवक को टंकी से सुरक्षित उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टैंक के ऊपर पहुंचे विजय, मणि, राजकुमार ने युवक को पकड़ लिया और सकुशल टंकी से नीचे ले आई। ओवरहैड टैंक से उतारा गया युवक कामगारपुर निवासी 20 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र रतिराम बताया जाता है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद युवक को सकुशल घर भेज दिया।
युवक का हास्यास्पद बयान नहीं उतर रहा गले
नजीबाबाद। टंकी से उतारे गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह कामगारपुर से आदर्शनगर में अपनी बुआ गीता से मिलने आया था। यहां आकर वह रास्ता भटक गया। कई लोगों से पूछा लेकिन बुआ का घर नहीं मिला तो वह टंकी पर चढ़ गया। युवक का हास्यास्पद बयान किसी के गले नहीं उतर रहा। बताया जाता है कि युवक नशा प्रवृत्ति का आदि है। सुध-बुध खोकर वह ओवरहैड टैंक पर चढ़ गया।

नजीबाबाद में पानी की टंकी से युवक को उतारकर लाते अग्निशमन अधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन