फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If medicine is to be ordered from outside in the district hospital then permission will have to be taken

बाहर से दवाई मंगानी है तो लेनी होगी अनुमति

Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
If medicine is to be ordered from outside in the district hospital then permission will have to be taken
जिला अस्पताल में बाहर से दवाई मंगानी है तो लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

बिजनौर। सरकार की ओर से जिला अस्पतालों को बाहर से दवाई न लिखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में सामान्य तौर पर सभी दवाइयां हैं, लेकिन कभी-कभी चिकित्सक मरीज की स्थिति को देखते हुए दवाई बाहर से लिख देते हैं। जिसके चलते अब जिला अस्पताल की ओर से शासन को पत्र लिखकर बाहर एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने की अनुमति मांगी गई है।
शासन की ओर से आए निर्देशों में कहा गया है कि चिकित्सक मरीजों को वह दवाई लिखेंगे, जो जिला अस्पताल या जन औषधि केंद्र में उपलब्ध हो। चिकित्सक बाहर से कोई भी दवाई न लिखें। इसके बाद डीएम ने भी जिला अस्पताल निर्देश देते हुए कहा कि अगर अस्पताल में कोई दवाई नहीं है तो उसकी जानकारी सीएमओ देंगे। इसके बाद वह मेडिकल कार्पोरेशन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से इस संबंध में पत्र भेजेंगे। इसके साथ ही बिना डीएम के संज्ञान में डाले बाहर से कोई भी दवाई नहीं खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि जिला अस्पताल में 274 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कभी-कभी मरीज की स्थिति को देखते हुए बाहर से दवाई लिखनी पड़ती है। जिसके लिए शासन की ओर से सख्त मनाही आ गई है। सीएमएस ने जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अगर अस्पताल में कोई दवाई नहीं है तो सभी चिकित्सक इसकी जानकारी पहले सीएमएस को देंगे। जिसके चलते दवाई की व्यवस्था सीएमएस अपने स्तर से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जरूरी होने पर ही बाहर से मंगाई जाती है दवाई : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बाहर से भी दवाई लिखी जाती हैं। इसलिए अब जिला अस्पताल की ओर से शासन को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें जिला अस्पताल को बाहर के किसी एक मेडिकल से दवाई लेने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed