फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If land is available then sugarcane department office building should be built.

Bijnor News: जमीन मिले तो बने गन्ना विभाग कार्यालय का भवन

Tue, 30 Jan 2024 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
If land is available then sugarcane department office building should be built.
-गन्ना विभाग का कार्यालय जिला पंचायत की बिल्डिंग में रहा चल
विज्ञापन

-शहर के बहारी ओर तलाशी जा रही है कार्यालय बनाने को जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जनपद में गन्ना विभाग का अपना कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए गन्ना विभाग शहर के बाहरी ओर जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन मिलने पर ही उसका नक्शा तैयार किया जाएगा और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के निर्माण का बजट निर्धारित किया जाएगा।
बिजनौर जनपद में गन्ना मुख्य फसल है। यहां गन्ना फसल किसानों के लिए नकदी फसल है। गन्ना का असर बाजार व राजनीति पर दिखाई देता हैं। करीब लाख किसानों के पास दो लाख 63 हजार करीब क्षेत्रफल में गन्ना फसल उत्पादित होती है। गन्ना पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलों का संचालन हो रहा है। परंतु अभी तक गन्ना विभाग के पास अपना कार्यालय नहीं है। जिला पंचायत के भवन में ही लंबे समय से संचालित हो रहा है। बिल्डिंग पुरानी भी हो गई है। शहर के ज्यादा अंदर कार्यालय हो गया है। अब गन्ना विभाग अपने भवन बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर जमीन की तलाश की जा रही है। भवन बनाने के लिए करीब तीन बीघा जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक जमीन मिली नहीं है। अफसरों की माने तो शहर के बाहरी क्षेत्र में कुछ जगह जमीन देखी जा रही है। इसके अलावा जिले में एक दो गन्ना किसान विकास सहकारी समिति का कार्यालय के लिए भवन बनाने को जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय भवन बनाया जाएगा। उसके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन चिन्हित होने व आवंटित होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राजेश कुमार, अवर अभियंता गन्ना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed