फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If a knife is found rusted, action will be taken against the hotel or restaurant.

Bijnor News: चाकू पर जंग लगा मिला तो होटल-रेस्तरां पर होगी कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
If a knife is found rusted, action will be taken against the hotel or restaurant.
बिजनौर। अब होटल, रेस्तरां में जंग लगे चाकू, ब्लेड और अन्य उपकरणों का प्रयोग करने वालों की खैर नहीं है। जंग लगे चाकू का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर एफएसएसएआई ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के कार्यकारी निदेशक डाॅ. अमित शर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों को काटने, छीलने या स्लाइस करने के लिए केवल फूड-ग्रेड और जंग-रोधी चाकू, ब्लेड और उपकरणों का उपयोग हो। किसी दुकान या रेस्टोरेंट में जंग लगे, टूटे, चटके, पेंट छूटे या गंदे चाकू को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चाकू और कटिंग उपकरणों को समय-समय पर साफ, सैनिटाइज और स्टरलाइज करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जंग लगे, टूटे-फूटे, रंगे हुए, क्षतिग्रस्त, अपर्याप्त रूप से साफ किए गए चाकू के काटने से भोजन में बैक्टीरिया पनप सकता है। ऐसे में अब सभी स्थानीय दुकानदारों को अब अपने किचन के औजार बदलने होंगे।
विज्ञापन

जंगरोधी चाकू से सब्जी काटने से हो सकता है यह नुकसान
-जंग लगे चाकू से कटकर सब्जी में धातु के कण मिल जाते हैं। भोजन के साथ पेट में जंग के जाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है।
-जब धातु में जंग लगती है तो उसकी सतह खुरदरी और छिद्रपूर्ण हो जाती है। इन सूक्ष्म दरारों में भोजन के कण, नमी और बैक्टीरिया आसानी से छिप जाते हैं
-जंगरोधी चाकू से सब्जी काटने से बैक्टीरिया भोजन में प्रवेश कर जाते हैं। इसके खाने से पेट दर्द, उल्टी और डायरिया (दस्त) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-जंग लगे चाकू से होटल या रेस्तरां में काम करने वाले कर्मचारियों को इंफेक्शन का खतरा रहता है
एफएसएसएआई की ओर से होटल, रेस्तरां में जंग लगे उपकरणों का उपयोग नहीं करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान चलाकर पहले जागरूक किया जाएगा। इसके बाद छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी। ....नादिर अली, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed