फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Idols of Mother Durga immersed in Ganga

मां दुर्गा की मूर्तियां गंगा में विसर्जित

Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Idols of Mother Durga immersed in Ganga
गंगा में विसर्जित की गई मां दुर्गा की मूर्तियां
विज्ञापन

बेगावाला। गांव धर्मनगरी और घासीवाला में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पॉलिथीन मुक्त भारत से जुड़ी नाटिका प्रस्तुत कर पॉलिथीन का बहिष्कार करने का आह्वान किया। बाहर से आए कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। गांव धर्मनगरी से मां दुर्गा की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव घासीवाला होते हुए गंगा के पास पहुंची। वहां मूर्ति विसर्जित की गईं। इस दौरान तपनपाल, अनिल सरकार, पंडित सुब्रत मुखर्जी, श्यामल साधु, तरुण सरदार आदि मौजूद रहे। गांव घासीवाला के श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बंगाली समाज के युवा भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए तथा एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। गंगा में मूर्तियां विसर्जित की गईं। इस दौरान सपन राय, सुधीर घोष, उदय साना, अपूर्व मंडल, तुषार साना, तापस राइन, संजय हल्धर, अनिल बैरागी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। दोनों गांवों में होने वाले पूजन में पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed