फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Idgah road became a cause of trouble for devotees

लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी ईदगाह रोड

Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Idgah road became a cause of trouble for devotees
श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी ईदगाह रोड
विज्ञापन

बिजनौर। ईदगाह रोड पर शिव मंदिर के पास जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। लोग कई बार अफसरों और जन प्रतिनिधियों से इस सड़क को बनवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

जिला मुख्यालय पर स्थित ईदगाह रोड की हालत बदतर हो चुकी है। शिव मंदिर के पास काफी दिनों से जलभराव है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार इस बारे में जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। वहां पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। सफाई के अभाव में वहां से दुर्गंध उठती है। इससे आसपास में रहने वाले लोगों का रहना दूभर हो गया है। मंदिर जाने के लिए भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लावासियों और श्रद्धालुओं ने शीघ्र ही समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed