{"_id":"62a0ecd2aa68e86c5427ad6d","slug":"i-am-proud-to-be-able-to-associate-my-name-with-basta-chandpur-shruti-bijnor-news-mrt592104013","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे गर्व है मैं अपने नाम को बास्टा, चांदपुर से जोड़ पाई : श्रुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे गर्व है मैं अपने नाम को बास्टा, चांदपुर से जोड़ पाई : श्रुति
बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
मुझे गर्व है मैं अपने नाम को बास्टा, चांदपुर से जोड़ पाई : श्रुति
विज्ञापन
चांदपुर। पैतृक गांव बास्टा में यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा का स्वागत हुआ। सुनील दत्त शर्मा की पुत्री श्रुति शर्मा ने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि अपने गांव क्षेत्र की बेटी को प्यार, आशीर्वाद देने आए हैं। मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूूं कि जो मैं अपने नाम को गांव अथाई, बास्टा, चांदपुर बिजनौर से जोड़ पाई हूं। उन्होंने कहा बस छोटी सी उम्मीद थी कि मैं परीक्षा में पास हो जाऊं तथा मुझे आईएएस बनकर देश की सेवा करने का मौका मिल पाए, पर मुझे उससे बहुत कुछ ज्यादा मिला है। बास्टा से जो यादें जुड़ी हैं वह अम्मा, पिताजी, दादीजी, दादाजी, परदादा के द्वारा जुड़ी हैं।
इस सफलता को हासिल करने में मेरे पिताजी, माताजी, ताऊ, ताई, नानी, अध्यापकों, सहपाठियों का सहयोग रहा है। मैने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। गांव बीबीपुरा प्रधान फिरोज उर्फ बबलू के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इसके बाद श्रुति अपने पिता द्वारा संचालित बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज में पहुंचकर मां सरस्वती, अपने दादा दादी के चित्र पर माल्यार्पण कर व चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पूर्व बास्टा के निकट गांव कौशल्या में एडवोकेट हरिश्वर सिंह के आवास पर यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।