फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband was doing job instead of female lekhpal in Bijnor, suspended by SDM

यूपी में गजब मामला: महिला लेखपाल की जगह नौकरी करते पाया गया पति, एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई

Wed, 17 Aug 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर शहर में एक गजब मामला सामने आया है। महिला लेखपाल की जगह पति नौकरी करता मिला तो एसडीएम ने महिला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Husband was doing job instead of female lekhpal in Bijnor, suspended by SDM
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिजनौर में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने नींदड़ू क्षेत्र में तैनात महिला लेखपाल अंजलि त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि महिला लेखपाल के स्थान पर उनके पति को नौकरी करते पाया गया। शिकायत मिलने पर तहसीलदार द्वारा जांच कराने पर आरोप सही पाने पर उनके द्वारा महिला लेखपाल को निलंबित कर प्रकरण की जांच बैठा दी गई है। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार को बनाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणदोष के आधार पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि अंजलि त्यागी को 30 जून तक विभाग संबंधित कागजात दाखिला करना था, लेकिन 11 अगस्त तक उन्होंने कागजात दाखिला नहीं किया। इसके अलावा शिकायत मिल रही थी कि महिला लेखपाल खुद नौकरी नहीं करती हैं बल्कि महिला लेखपाल अपनी नौकरी को अपने पति मयंक कुमार त्यागी से कराती हैं।
विज्ञापन


शिकायत पर उनके द्वारा जब तहसीलदार गोपेश तिवारी से जांच कराई तो पता लगा कि नींदड़ू में महिला लेखपाल के स्थान पर उनके पति नौकरी करते दिखे। जिसके आधार पर महिला लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। एसडीएम का कहना है कि जांच नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत की सजा मौत: जिन हाथों ने बेटी को नाजों से पाला, जवान हुई तो बेदर्दी से गला काट डाला

नीली बत्ती लगा रौब गालिब करने का आरोप
बताया गया कि अंजलि त्यागी के पति अपनी प्राइवेट कार पर नीली बत्ती लगा कर राजस्व विभाग का रौब गालिब करते थे, जबकि अंजलि त्यागी ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि उनकी गाड़ी तहसील में टेंडर में लगी है। अप्रैल में मयाद खत्म हो गई है। वह गाड़ी नायब तहसीलदार धामपुर की सुपुर्दगी में है। अब फिर से गाड़ी का नया टेंडर होने वाला है। 

यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान

पति करते हैं सहायता
महिला लेखपाल अंजलि त्यागी का कहना है कि उनका बच्चा अभी डेढ़ साल का है। बच्चा छोटा होने के कारण उनके पति मयंक उनकी नौकरी में केवल मदद करते हैं। काम मैं खुद करती हूं। सरकारी कागजों पर उनके ही हस्ताक्षर होते हैं। उनके पति उनके स्थान पर नौकरी नहीं करते है। उधर, अंजलि के पति मयंक कुमार त्यागी का भी ये ही कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed