सऊदी अरब में बैठे पति ने मोबाइल पर कॉल कर दे दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के बारे में किसी को बताने पर महिला व उसकी छह माह की पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। किरतपुर के मोहल्ला लाडपुरा निवासी राशिद अलवी की बेटी तरन्नुम ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह एक फरवरी 2016 को मंडावर थाने के गांव इनामपुरा निवासी अमजद के साथ हुआ था।
तरन्नुम के मुताबिक, निकाह के बाद पति अमजद सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। अमजद को विदेश जाने के लिए उसके पिता ने 17 हजार रुपये दिए। विदेश जाने के बाद अमजद व उसके परिवार वाले पांच लाख रुपये व मकान दिलाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
महिला का कहना है कि इसके बाद 16 अप्रैल को पति अमजद ने सऊदी अरब से मोबाइल पर फोन कर उसे तलाक दे दिया। तरन्नुम मायके में छह माह की बेटी के साथ रह रही है।
19 अप्रैल को ससरालवाले मायके आए और तलाक देने के बारे में किसी को कुछ बताने पर तरन्नुम व उसकी छह माह की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। तरन्नुम तहरीर देने के लिए मंगलवार को अपने पिता के साथ थाने आई थी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।