{"_id":"5ddacb938ebc3e54dc19fb48","slug":"husband-dies-in-road-accident-wife-injured-bijnor-news-mrt4553291103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
कोतवाली देहात (बिजनौर)। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव में माहेश्वरी जट्ट के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में पति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव तपामकरपुर निवासी देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी लखविंदर कौर के साथ बाइक से बिजनौर से नगीना अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। शनिवार देर रात रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस ने घायलों के परिजनों के हादसे के बारे में बताया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने देवेंद्र सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।