{"_id":"64de68df4976fbc5610f57e4","slug":"husband-arrived-as-a-representative-of-women-councilor-commotion-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9193-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना - महिला सभासद के प्रतिनिधि बनकर पहुंचे पति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना - महिला सभासद के प्रतिनिधि बनकर पहुंचे पति, हंगामा
Fri, 18 Aug 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
- नगीना बोर्ड बैठक में 32.62 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का बजट पास
फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना बोर्ड की बजट बैठक में 32.62 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के साथ प्रतिनिधि के तौर पर उनके पति के भी शामिल होने पर जमकर हंगामा हुआ।
बृहस्पतिवार दोपहर पालिका सभागार में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह के संचालन में बोर्ड बजट की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना ने वर्ष 2023- 24 के लिए बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय 32.62 करोड़ रुपये व 3253.80 लाख रुपये का कुल अनुमानित व्यय रखा गया है। इस प्रकार 8.2 लाख रुपये के लाभ का बजट पेश हुआ। बोर्ड की बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से बजट पास कर दिया। बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के साथ उनके पति के भी शामिल होने पर भाजपा के कुछ सभासदों ने जमकर विरोध किया। जिसके चलते बोर्ड की बैठक में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
बाद में चेयरपर्सन के दखल के बाद सभासद शांत हुए। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के नाम पर लाइब्रेरी बनवाने, अंतिम यात्रा वाहन की व्यवस्था करने, सफाई व बिजली व्यवस्था को और दुरुस्त कराने, नगर के लोगों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराने, नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने आदि के प्रस्ताव रखे गए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना, प्रधान लिपिक मदनपाल सिंह, मुनीर अहमद, तलत अहमद, सभासद गोपाल शर्मा, बृजमोहन विश्नोई, रोहित विश्नोई, कपिल पवार, मकसूद उस्मानी, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।