Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband arrested in connection with married woman's death; brother-in-law and sister-in-law absconding

Bijnor News: विवाहिता की मौत में पति गिरफ्तार, देवर और ननद फरार

Sun, 08 Nov 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in connection with married woman's death; brother-in-law and sister-in-law absconding
स्योहारा। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद देवर और ननद की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी नाजिया (25) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम हरोली निवासी आसिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर नाजिया का उत्पीड़न कर रहे थे। पांच नवंबर को नाजिया ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां साविया ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आसिफ, देवर इरफान और ननद शबनम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। इसी क्रम में पति आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस देवर इरफान और ननद शबनम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
विवाहिता की मौत के मामले में नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर और ननद की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।....डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed