फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband accused of divorcing after 20 years of marriage

Bijnor News: पति पर शादी के 20 साल बाद तलाक देने का आरोप

Sun, 21 Apr 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of divorcing after 20 years of marriage
धामपुर। मोहल्ला दर्जियान निवासी एक व्यक्ति ने शादी के 20 साल के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक के बाद आरोपी ने महिला को अपने नौ साल के पुत्र के साथ 18 अप्रैल को कमरे में बंदकर फरार हो गया है। शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और ताले को तोड़कर कमरे में बंद महिला और उसके पुत्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मोहल्ला दर्जियान निवासी शाहीन ने बताया कि उसका मायका स्योहारा के गांव अलादीनुपर का है। करीब 20 साल पहले उसकी शादी रियासत हुसैन के साथ हुई। वह तीन बच्चों की मां है। बड़ी बेटी दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है। उसके दो पुत्र मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद तैयब हैं। आरोप है कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। मारपीट के कारण आरोपी पति ने उनके दोनों पुत्रों की पढ़ाई भी छुड़वा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट कर 18 अप्रैल को उसके पति ने उसे तलाक दे दिया और छोटे पुत्र मोहम्मद तैय्यब के साथ कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। बड़े पुत्र से शिकायत कर किसी तरह से ताले तुड़वा कर बाहर निकालने का प्रयास किया तो आरोपी ने फिर से झगड़ा कर उन दोनों को बंद कर दिया। शनिवार को मोहल्ले के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वा कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में महिला ने तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस के डर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed