Bijnor: हुरियारों ने गैर समुदाय की महिलाओं पर डाला रंग, छेड़छाड़ का आरोप, वायरल वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस
Bijnor News : बिजनौर में हुरियारों ने गैर समुदाय की महिलाओं के ऊपर रंग डाल दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई। वहीं, इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के धामपुर में खांरी कुआ के निकट हुरियारों ने गैर समुदाय के युवक और बाइक सवार दो महिलाओं के ऊपर उन्हें रोककर रंग डाल दिया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद धामपुर पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर आलम निवासी दिलशाद पुत्र सत्तार ने बताया कि वह 23 मार्च को करीब तीन बजे अपनी अम्मी और बहन को धामपुर में डॉक्टर से दवाई दिलाने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान खांरी कुआ के पास सात-आठ लड़कों ने उन्हें रोक लिया और रंग डाल दिया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल
आरोप है कि इस दौरान महिलाओं से छेड़खानी भी की गई। वहीं, इस मामले की वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने गंभीरता से लिया और धामपुर पुलिस को वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा