फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hundreds of liters of water is wasted daily in Sahanpur

साहनपुर में रोजाना होती है सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of liters of water is wasted daily in Sahanpur
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर में नलकूप से निकलने वाला पानी राहगीरों के लिए समस्या बना हुआ है। नलकूप को साफ करने के लिए रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बहा दिया जाता है, जिससे स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर रंजना सैनी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन इंजी. विकास आर्य ने साहनपुर नगर पंचायत के मोहल्ला नद्दाफान स्थित नलकूप पांच से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बहाने पर रोक लगाने की चेयरमैन और ईओ से मांग की है। फाउंडेशन का कहना है कि नलकूप को चलाते समय उसके पानी को साफ करने के लिए रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बहाया जाता है। यह पानी राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज और क्षेत्र के संपर्क मार्ग पर भर जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। संपर्क मार्ग पर पानी भरे होने तथा दूसरी ओर ट्रांसफार्मर रखा होने तथा पास में ही तालाब स्थित होने से राहगीरों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

फाउंडेशन ने चेयरमैन मेराज अहमद और ईओ एचएन सिंह के नाम ज्ञापन देकर राहगीरों के आवागमन को सुचारू कराने के लिए संपर्क मार्ग से पानी की निकासी बनवाने तथा रोजाना जल की होने वाली बर्बादी को रोकने की मांग की है। उधर नागरिकों की ओर से डॉ. मुस्तकीम आलम, मो. अफसर, रणजीत प्रजापति, राजकुमार, महेश कुमार, चंद्रशेखर, सलमान, शाहनवाज, मो. अकरम ने नगर पंचायत से संपर्क मार्ग पर फैलने वाले पानी से होने वाली परेशानी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी भी जल्द सुचारु कराई जाएगी
नजीबाबाद। नगरपंचायत साहनपुर के ईओ हरि नारायण सिंह और चेयरमैन मेराज अहमद ने नलकूप में आई तकनीकी खराबी को दूर कराने के प्रयास जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्ग नीचा होने की वजह से पानी मार्ग पर रुक रहा है। जल निकासी भी जल्द सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed