फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hundreds of acres of crops are being destroyed due to encroachment on the Ban River.

Bijnor News: बान नदी पर अतिक्रमण से तबाह हो रही सैकड़ों बीघा फसल

Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops are being destroyed due to encroachment on the Ban River.
नूरपुर। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव कैमरी से होकर गुजरने वाली बान नदी पर हुए अवैध अतिक्रमण ने जहां जल प्रवाह को रोक दिया है। नदी का पानी आसपास के खेतों में भर रहा है जिस कारण सैकड़ों बीघा फसल भी बर्बाद हो चुकी है। पिछले तीन वर्षों से किसान समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद हाईवे से नूरपुर-अमरोहा मार्ग को जोड़ने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क मोरला मंडियों, लोदीपुर मिलक, सेला, बेर, कैमरी, मुराहत होते हुए शिवाला कलां तक जाती है। गांव कैमरी में बने अस्थायी पुल पर पिछले कई महीनों से पानी भरा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दबंग लोगों ने नदी के रकबे को पाटकर खेती शुरू कर दी, जिसके चलते पानी का बहाव रुक गया और आसपास के खेतों में पानी भर रहा है। कैमरी निवासी सुरेंद्र सिंह, रोहित, बब्लू, मोहित, लोकेंद्र, मनोहर, पुष्पेंद्र आदि ने सितंबर माह में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। आरोप है कि अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति कर रिपोर्ट भेज देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि गांवों को जोड़ने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

हालात यह है कि शिवाला कलां पुलिस को भी नौगावां घूमकर क्षेत्र की सेह शंभू चौकी तक पहुंचना पड़ता है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बान नदी के अतिक्रमण को हटाने और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed