फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Humidity in the morning, increased trouble due to rain during the day

Bijnor News: सुबह उमस, दिन में बारिश से बढ़ी मुसीबत

Fri, 23 Jun 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Humidity in the morning, increased trouble due to rain during the day
- उमस बढ़ने से लोगों का गर्मी से रहा बुरा हाल
विज्ञापन

- आर्द्रता 70 होने से मौसम में बढ़ी नमी
- तापमान में दर्ज हुई तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई हल्की बारिश बेअसर रही। बारिश पड़ने से मौसम में उमस पहले से भी अधिक बढ़ गई। जिससे लोगों का बुरा हाल है। पंखों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, बारिश पड़ने से तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। धूप तेज तो नहीं थी, मगर उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर में करीब 12 बजे हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को लगा कि उमस से राहत मिल जाएगी। मगर उमस से राहत मिलने की जगह परेशानी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को आर्द्रता 70 रही। मौसम में नमी अधिक होने से उमस भी बढ़ी।
विज्ञापन

घरों के अंदर गर्मी से बुरा हाल है। घरों से बाहर निकलने पर लोगों को उसम से कुछ राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना
नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि मौसम में नमी अधिक है। जिससे ज्लद ही बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed