{"_id":"5e2c92598ebc3e4b0a7f3dc4","slug":"human-rights-training-program-bijnor-news-mrt4657557130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉंलेज में आयोजित मानवाधिकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
मानवाधिकार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
बिजनौर। विवेक कॉंलेज के समाज कार्य विभाग में मानवाधिकार आयोग, दिल्ली के सहयोग से छात्र-छात्राओं में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक अधिकारी विमल त्रिपाठी द्वारा किया गया।
समाज कार्य विभाग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मानवाधिकारों की महत्ता बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के सम्मानपूर्वक जीवन एवं अस्तित्व के लिये मानवाधिकारों एवं कर्त्तव्यों का पालन अत्यंत आवश्यक हैं।
अध्यक्षता कर रहे कॉंलेज सचिव दीपक मित्तल ने मानवाधिकारों की जरूरत पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार सत्रों में विभाजित था, जिसमें मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कॉंलेज ऑंफ लॉं के प्राचार्य राजीव चौधरी, समाज कार्य विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, प्राचार्य नृपेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी ने प्रशासनिक निदेशक ओपी गुप्ता और चेयरमैन अमित गोयल ने मानवाधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।