फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   HT current scorching teenager, three fellow survivors

एचटी करंट से झुलसा किशोर, तीन साथी बचे

Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावली में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसके तीन साथी बाल-बाल बच गए। झुलसे किशोर को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भुड्डी निवासी नसीम का 12 वर्षीय पुत्र सलीम बुधवार शाम करीब चार बजे नहर पटरी पर ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सलीम के तीन साथी सुहेल, मोनू व आसिफ बाल-बाल बच गए। सलीम के हादसे का शिकार होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। करंट से झुलसे सलीम को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। नसीम ने बताया कि सलीम और उसके साथी गन्ने की पत्ती लेने खेतों पर जा रहे थे। 
विज्ञापन

 जिस जगह हादसा हुआ, वहां उच्च क्षमता की जर्जर विद्युत लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। खेल-खेल में सलीम विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। नसीम का कहना है कि खेतों पर जाने वाले रास्ते पर काफी नीचे लटकी विद्युत लाइन को ऊंचा उठाने और जर्जर विद्युत लाइन बदलने के लिए          कई बार विद्युत कर्मचारियों से कहा गया, मगर आज तक सुधार नहीं किया गया। यामीन, साबुद्दीन,    भोलू ठेकेदार, यासीन आदि ने जनहित  में विद्युत लाइन को ऊंचा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed