{"_id":"58b86c654f1c1bbd56834cbb","slug":"housing-allocation-process-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डूड़ा जिले के छह शहरों में निर्मित 816 आवासों के आवंटन की तैयारी में है। विभाग आवेदकों की पात्रता की जांच करने में जुटा है।
सहायक परियोजना अधिकारी धनप्रकाश के अनुसार, राज्य सरकार की आसरा योजना के अंतर्गत शेरकोट में 96, जलालाबाद में 84 व सहसपुर में 36 आवास बनाए गए हैं। आवास चार लाख 19 हजार की लागत से 26 वर्गमीटर में बना है। इस आवास में एक कमरा, बरामदा, किचन और शौचालय हैं। इसके लिए आवेदक की सालाना आय 72 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। वह संबंधित नगरपालिका क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। जलालाबाद में 36 आवासों का आवंटन हो गया है। काशीराम आवासीय योजना में हल्दौर में 108, धामपुर में 20 तथा चांदपुर में 252 आवास बने हैं। आवासों की अप्रोच रोड, बिजली, पानी का काम अंतिम चरण में है। ये आवास उन्हीं व्यक्तियों को मिलेंगे, जिनके पास अपना घर नहीं है। आवेदक संबंधित नगरपालिका क्षेत्र का निवासी हो तथा बीपीएल श्रेणी में आता हो।