फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House built one and a half years ago demolished, farmers sitting on strike

Bijnor News: डेढ़ साल पहले बने मकान को गिराया, धरने पर बैठे किसान

Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
House built one and a half years ago demolished, farmers sitting on strike
चांदपुर। गांव अजदेव में करीब डेढ़ साल पहले प्रशासन द्वारा बने मकान को ग्राम समाज की भूमि पर बना होने की बात कहते हुए तोड़ दिया था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिना नोटिस दिए मकान गिराने की बात कहते हुए तहसील पर धरना देकर मकान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव अजदेव निवासी रियाजुद्दीन का गांव में बना मकान मार्च 2022 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि में बना होने की बात कहते हुए तुड़वा दिया था। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिना नोटिस पुश्तैनी मकान गिराने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया था। धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने पर प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, महीपाल सिंह, आनंद पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि रियाजुद्दीन का मकान ग्राम समाज की भूमि पर बना हुआ था। जिसे तहसील प्रशासन द्वारा पूर्व में कब्जा मुक्त कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed