फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hours being stopped on the Uttarakhand border

उत्तराखंड सीमा पर वाहनों को घंटों रोका जा रहा

Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hours being stopped on the Uttarakhand border
भागूवाला में उत्तराखंड चैक पोस्ट पर चेकिंग में फंसे लंबी दूरी के वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
उत्तराखंड सीमा पर वाहनों को रोका जा रहा घंटों
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। देहरादून-हरिद्वार आवागमन करने वाले वाहनों को उत्तराखंड की सीमा पर घंटों रोका जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्री परेशान हैं।
हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला के कोटावाली नदी क्षेत्र से उत्तराखंड की सीमा शुरू होती है। भागूवाला और उत्तराखंड पुलिस चेकपोस्ट लगभग 50 मीटर के फासले पर स्थित है। नजीबाबाद से होकर उत्तराखंड जाने वाले लंबी दूरी के उन्हीं वाहनों को उत्तराखंड की चेकपोस्ट से उत्तराखंड में प्रवेश कराया जा रहा है जिनके पास ई-पास है। पास धारकों को भी उत्तराखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग और जाम के चलते घंटों खड़े रहना पड़ रहा है।

अनलॉक-1 शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग देहरादून-हरिद्वार के लिए निकलते हैं। उन्हें या तो चेकपोस्ट से वापस कर दिया जाता है या फिर वाहनों को अतिरिक्त सफर कर नहर पटरी मार्ग से होकर उत्तराखंड में प्रवेश करना पड़ता है। देहरादून-हरिद्वार में कारोबार करने वाले और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed