फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hot winds troubled, less people came out in the sun

Bijnor News: गर्म हवाओं ने किया परेशान, धूप में कम निकले लोग

Sun, 05 May 2024 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hot winds troubled, less people came out in the sun
-दोपहर में बढ़ता सूर्यदेव के तेज से थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

-37.8 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तापमान भले ही घट बढ़ रहा हो। मगर गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। रविवार दोपहर को भी सूर्यदेव की तेज किरणों की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। लोग घरों से बाहर कम निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी।


रविवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी अधिक होने से लोगों का पसीना छूटता रहा। बिना कूलर, पंखे के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर के समय अधिक गर्मी होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय गर्मी कम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। वहीं गन्ने के जूस, शरबत की दुकानों पर राहगीरों की भीड़ नजर आई। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पानी का सेवन कर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी गर्मी की शुरूआत हुई है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है। साथ ही लू चलने से भी लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed