फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hostage freed from brick kiln workers

ईंट भट्ठे से 20 श्रमिकों को कराया गया मुक्त

Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hostage freed from brick kiln workers
बढ़ापुर में हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने एक ईंट भट्ठे पर छापा मारकर बंधक बनाए गए 20 श्रमिकों को मुक्त कराया। मुक्त हुए सभी श्रमिक जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा के ग्राम भोकरहेड़ी निवासी हैं।
विज्ञापन

किरणपाल सिंह नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। रिट में कहा गया कि बढ़ापुर थाना के ग्राम मुकंदपुर राजमल स्थित चांद ब्रिक्स वर्क्स नामक ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक ने जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा अधीन गांव भोकरहेड़ी के 17 श्रमिकों को ईंट भट्टे पर बंधक बना रखा है। इन श्रमिकों के साथ भट्ठा मालिक मोहम्मद राशिद बुरा व्यवहार करता है। मजदूरी भी नहीं देता। मजदूरों के करीब दो माह से बंधक बना कर रखा है।
विज्ञापन


 कोर्ट केआदेश पर डीएम ने एसडीएम नगीना अंजू लता को मामले की जांच करने और मजदूरों को बंधनमुक्त कराने को कहा। एसडीएम ने श्रम निरीक्षक एनपी देशवाल और पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को भट्ठे पर छापा मारा और सभी 17 श्रमिकों व तीन अन्य समेत 20 श्रमिकों को बंधनमुक्त कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के उपरांत मजदूरों को बंधक बनाने वाले आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed