फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospital will get oxygen from Moradabad

कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को डीएम ने लिखा पत्र

Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hospital will get oxygen from Moradabad
अस्पताल को मुरादाबाद से मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोविड अस्पताल सीएचसी समीपुर में ऑक्सीजन गैस की किल्लत बरकरार है। जिला प्रशासन अस्पताल को गैस उपलब्ध कराने में जुटा है। डीएम ने मुरादाबाद ऑक्सीजन प्रतिष्ठान को नजीबाबाद के कोविड अस्पताल के लिए ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने को कहा है।
नजीबाबाद में सीएचसी समीपुर दो अप्रैल को 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। शुरुआती दौर से ही अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। समीपुर अस्पताल में वर्तमान में 16 कोविड रोगी उपचाराधीन हैं। अस्पताल को हल्दौर के ऑक्सीजन प्रतिष्ठान से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध न होने पर जिला प्रशासन ने अन्य जनपदों से ऑक्सीजन सीएचसी को दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने मैसर्स कन्हैया ऑक्सीजन सेल्स कार्पोरेशन मुरादाबाद को पत्र लिखकर सीएचसी समीपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमितों को आवश्यकता के अनुरूप समय-समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर नजीबाबाद में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 400 बेड, वैंटिलेटर, ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।

उधर, एसडीएम परमानंद झा ने कहा कि कोविड अस्पताल समीपुर को उसकी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed