फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Honored freedom and democracy fighters

Bijnor News: सम्मानित किए गए स्वतंत्रता और लोकतंत्र सेनानी

Sun, 28 Jan 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Honored freedom and democracy fighters
कलक्ट्रेट में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/चांदपुर। कलक्ट्रेट में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीएम ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह एवं साहब सिंह की पत्नी प्रीतम कौर को पुष्प माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही 50 लोकतंत्र रक्षक सेनानी और उनके आश्रितों को सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन ने किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति के सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम न्यायिक रितु रानी, एसडीएम मांगेराम चौहान, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला जजी में जिला जज एमपी सिंह ने ध्वज फहराया। जिला बार हाल में जिला बार अध्यक्ष एसके बबली एवं सिविल बार हाल पर सिविल बार अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला बार के उपाध्यक्ष गुलिस्ताब गुल, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौहान, राजीव चौहान, केडी सिंह, राजकुमार गुप्ता, गौरव अग्रवाल, दिव्या राजपूत, राखी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, चांदपुर तहलील में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने झंडा फहराया। तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली चांदपुर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने झंडा फहराया। संविलियन विद्यालय मसीत में गणतंत्र दिवस पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम ने किया। बच्चों, अध्यापकगणों, गांववासियों आदि ने अपने हाथ में तिरंगे झंडे लेकर गांव में प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed