फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Honor the decision of the Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का करें सम्मान

Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Honor the decision of the Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का करें सम्मान
विज्ञापन

बिजनौर। जिला जाट महासभा की बैठक में अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले व दूसरे वर्ग की भावनाओं का सम्मान करने का आह्वान किया गया। गांव स्वाहेड़ी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आता है, उसे सभी वर्गों को मानना चाहिए और आपसी भाईचारे को कायम रखना चाहिए। अफवाहों से सावधान रहें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। राकेश कुमार आर्य ने कहा कि अगर फैसला हमारे पक्ष में आता है तब भी दूसरे पक्ष का ध्यान रखना चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कोई भी आतिशबाजी न करे और न ही जुलूस निकालें। बैठक में राकेश आर्य को युवा जिलाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह को बिजनौर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में रजनीश कुमार, दिनेश कुमार, रोहित कुमार, सत्यवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, गौरव कुमार, राहुल चौधरी आदि गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed