फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Honeytrap: Woman arrested for extortion, threatening to implicate in false case

हनीट्रैप: झूठे मामले में फंसाने की धमकी, रंगदारी मांगने में महिला गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Woman arrested for extortion, threatening to implicate in false case
बिजनौर। झूठे मामले में फंसाने और चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शहर के मोहल्ला खत्रियान निवासी अनीसा पत्नी वाहिद को गिरफ्तार किया है। महिला के तार हनीट्रैप के सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


एएसपी गौतम राय ने बताया कि झालू निवासी इमामुद्दीन ने 18 सितंबर को हल्दौर थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने साजिश के तहत उनके पुत्र इसरार, उजैर पुत्र रिजवान, फरमान पुत्र फारूख को झूठे मुकदमे में फंसाने और चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ जेल भिजवाने की धमकी थी। पुलिस ने जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी जन्नत कॉलोनी, दिलशाद निवासी झालू, इकरार निवासी चाहशीरी बी-16, जन्नती निवासी मोहल्ला कायस्थान नहटौर, अनीसा निवासी मोहल्ला खत्रियान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने अनीसा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में नामजद आरोपी जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ को सात सितंबर और दिलशाद को 13 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली शहर के अलावा अनीसा का नाम हल्दौर थाने में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपा महिला नेता समेत 15 भेजे गए जेल
दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर वसूली करने वाली गैंग में शामिल आजाद समाज पार्टी की नेता रविता गौतम समेत दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस गैंग के खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। अब तक नौ महिलाओं समेत 15 आरोपियों को जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed