फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Homeopathic doctors will have to get registered every five years

Bijnor News: होम्योपैथिक चिकित्सकों को हर पांच साल में कराना होगा पंजीकरण

Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic doctors will have to get registered every five years
बिजनौर। होम्योपैथिक चिकित्सकों को अब हर पांच साल में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा। होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के आदेश पर यह नियम लागू किया गया है। पालन न करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ़ आरती गुप्ता ने बताया कि पहले सिर्फ जिला स्तर पर हर साल पंजीकरण का नवीनीकरण होता था। अब होम्योपैथिक बोर्ड में हर पांच साल बाद सभी होम्योपैथिक में सेवा देने वाले चिकित्सकों को पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

नए नियमों के अनुसार पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराने वाले चिकित्सकों को प्रैक्टिस की अनुमति नहीं मिलेगी। बिना पंजीकरण प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की जानकारी को अद्यतन करने के लिए यह नियम बताया बया है। नवीनीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अनिवार्य है एचपीआर आईडी :
सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को अपनी हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री भी करानी होगी। इस आईडी का ब्योरा भी जिला होम्योपैथिक कार्यालय में रखा जाएगा। इसके माध्यम से हर चिकित्सक का डाटा अलग किया जाएगा। सरकारी तथा प्राइवेट दोनों जगह ही दवा देने वाले चिकित्सकों को यह आईडी बनानी होगी। - डॉ़ आरती गुप्ता जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed