फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holly will be painted in saffron

केसरिया रंग में रंगी होगी होली

Mon, 21 Mar 2016 12:32 AM IST
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Holly will be painted in saffron
लायनेस क्लब समर्पण के कार्यक्रम में होली क्वीन बनी ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में 23 मार्च की होली केसरिया रंग से सजी होगी और सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन किया जाएगा। व्हाट्स एप ग्रुप पर भी केसरिया रंग से होली खेलने का मुद्दा छाया हुआ है।
विज्ञापन

होली की खुमारी छाने लगी है। पिचकारियों और रंग गुलाल से बाजार सज गया है। बाजार में इस बार केसरिया रंग की खूब मांग है। देश के महान सपूतों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। इस बार होली भी 23 मार्च की है। सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव मेरा रंग दे बसंती (केसरिया) चोला गीत गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। होली पर इन शहीदों का शहीद दिवस भी है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए केसरिया को प्राथमिकता दी जा रही है। 
विज्ञापन

 हुरियारों ने दिनभर हुड़दंग मचाया
धामपुर। होली महोत्सव के दूसरे दिन धामपुर में चारों ओर हुलियारों का हुड़दंग जारी रहा। जिधर देखो उधर लंबी पिचकारियों के साथ रंग में सराबोर हुरियारे ही नजर आए। बाजार में आठ बजे से रंगों की बरसात शुरू हो गई थी, जो दोपहर दो बजे तक हुई। टीचर्स कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, पंजाबी मार्केट, मछली बाजार, सर्राफा बाजार, भगत सिंह चौक, चवन्नी चौक पर हुरियारों की टोली रंगों से भरे ड्रम के साथ घूमती रही। जो भी इन मार्गों से गुजरा उसे रंग डालकर सराबोर कर दिया। विरोध करने पर भी हुरियारों पर कोई असर नहीं हुआ। नगीन चौक, मुख्य डाकघर, पुराना धामपुर चुंगी, आरएसएम तिराहे पर तो रोडवेज बसों में सवार यात्रियों को भी रंग डालने से नहीं बख्शा। नगीना चौराहे पर एक दरोगा ने दो पुलिस कर्मियों के साथ डाले जा रहे रंग का विरोध कर सूखा निकलने का प्रयास किया, लेकिन हुरियारों ने इन पुलिस कर्मियों को तरमतर कर दिया। कुल मिलाकर दोपहर दो बजे तक मुख्य बाजार में हुरियारों का कब्जा रहा। अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद। होली मनाएं, लेकिन प्रकृति का रखें ध्यान... आह्वान के साथ अग्रवाल महिला सभा की महिलाओं ने होली के त्योहार और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाकर की गई। सभा की अध्यक्ष डॉ.वर्षा अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन में पौधों का काफी महत्व है। इनका दोहन रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने होली पर्व को धूमधाम से मनाते हुए पर्यावरण संतुलन का भी ध्यान रखने की सलाह दी। निशा अग्रवाल ने केमिकल युक्त रंगों से परहेज करते हुए गुलाल से होली त्योहार का लुत्फ उठाने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर पर्व मनाने की सलाह दी। इससे पहले महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल से रंगते हुए होली का आनंद लिया। महिलाओं ने होली के परंपरागत पकवान का भी रसास्वाद किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी, भावना, विनीता, सुरेखा, पूनम, इंद्राणी, रमा, सरिता, कविता, सुदेश सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।

द्वादशी के रंग में खूब उड़ा गुलाल
नगीना। द्वादशी के रंग और गुलाल के जुलूस में जमकर अबीर गुलाल बिखरा। ढोल और बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर युवाओं ने थिरकते हुए नृत्य प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। द्वादशी के रंग का जुलूस बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ से पूजा अर्चना के बाद नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा स्थित देवता मंदिर पहुंचा जहां भोले के दर्शन करने के बाद पुन: मुख्य मार्ग से होकर नगीना रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी डॉ. विपिनचंद त्रिपाठी ने हवन पूजन कर गुलाल लगाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस का नेतृत्व मंदिर कमेटी के हरि गोपाल, सभासद गोपाल शर्मा, वासू अग्रवाल, सौरभ मित्तल, मनोज विश्नोई, मनोज कुमार, नवीन माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, अतुल विश्नोई, टिकेंद्र विर्श्नोई, संजय शर्मा, आमोद शुक्ला समेत काफी लोग और युवा रंग के जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया एसडीएम अंजुलता और नगीना सर्किल के थानों के अध्यक्ष पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

ज्योति के सिर सजा होली क्वीन का ताज
बिजनौर। लॉयनेस क्लब बिजनौर समर्पण द्वारा होलिका उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। ज्योति को होली क्वीन चुना गया। होलिका उत्सव में सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने फूलों से होली खेल और होली के गीतों पर जमकर डांस किया। महिलाओं ने रैंप पर वॉक भी किया। होली का हार बनाने की प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, पायल द्वितीय व नेहा तृतीय रहीं। होली के गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, पूजा व प्रीति द्वितीय तथा राखी तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि शैल गोयल, डा.संतोष गुप्ता व प्रतिमा गर्ग रहे। संचालन शुचि गोयल ने किया। क्लब अध्यक्षा रश्मि गुप्ता, सचिव सीमा अग्रवाल, एकता अग्रवाल, गुंजन, पूजा, नीति आदि रहीं।

महामूर्ख सम्मेलन 22मार्च को
धामपुर। वैशाखनंदन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अरुण कुमार अरुण ने बता ा कि विश्वविद्यालय द्वारा होने के मौके पर 21 वां दिशांत समारोह होलिका दहन से पहले 22 मार्च को भगत चौक स्थित लोहियान धर्मशाला में आयोजित होगा। साहित्यकार हरिकांत शर्मा को इस मौके पर आयोजित महामूर्ख सम्मेलन का कुल सचिव बनाया गया है। उधर युवा साहित्यकार संघ के अध्यक्ष हरिकांत शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को भगत सिंह चौक पर सवेरे साढ़े नौ बजे महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस श्रद्घांजलि सभा के रूप में मनाया जाएगा। शनिवार देर रात एक मंडप में वैश्य समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र रस्तोगी, राघव शरण गोयल, मुदित गुप्ता, दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन आदि होली के त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाने पर जोर दिया। रोटरी क्लब इंडस्ट्रीयल एरिया की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में हृदेश गुप्ता, रंजीत नंदा, सुधीर बंसल, डा. एनपी सिंह, डा. शिखा सिंह, रश्मि गोयल, संजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed