फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holika Dahan will be held at 1895 places, Rangotsav on 4th

Bijnor News: 1895 जगह होगा होलिका दहन, रंगोत्सव चार को

Mon, 02 Mar 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 1895 places, Rangotsav on 4th
बिजनौर। जिले में 1895 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुरोहितों ने सोमवार की आधी रात के बाद से मंगलवार की तड़के तक होलिका दहन का समय सुझाया है जबकि रंग उत्सव चार फरवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों का खाका पहले ही तैयार कर लिया था। होली दहन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूदा रहेगा। साथ ही दुल्हैंडी पर गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उधर चंदग्रहण के चलते इस बार होलिका दहन को लेकर संशय बना हुआ था। मगर पुरोहितो ने होलिका दहन और रंग उत्सव यानि दुल्हैंडी को लेकर उचित समय सुझाया है। पंडित विनोद गोस्वामी बताते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा दो मार्च शाम पांच बजकर 55 मिनट से शुरू होकर तीन मार्च को शाम पांच बजकर सात मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने पर ही होलिका दहन किया जाता है। ऐसे में होलिका दहन का समय रात्रि डेढ़ बजे से सुबह पांच बजे के बीच रहेगा। उधर पंडित विजय भारद्वाज ने बताया कि रात्रि में एक बजकर 27 मिनट से दो बजकर 39 मिनट तक उचित समय है। चार मार्च को ही रंगोत्सव मनाना उचित बताया।
विज्ञापन

उधर चांदपुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की नगर अध्यक्ष पंडित उमा शंकर झां के आवास पर पंडित विरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से होलिका पूजन दो मार्च को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में होलिका पूजन दो मार्च, होलिका दहन तीन मार्च को सुबह 5:30 बजे तथा दुल्हैंडी का पर्व चार मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंडित दिनेश शर्मा, पंडित नरेश शर्मा, पंडित सुशील शर्मा, महंत मंगतू राम, पंडित हर्षित कौशिक, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed