{"_id":"6407592db7cc7cf97e0a4464","slug":"holika-dahan-took-place-in-1881-in-abhijeet-muhurta-bijnor-news-c-14-1-146250-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - अभिजीत मुहूर्त में 1881 जगह हुआ होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - अभिजीत मुहूर्त में 1881 जगह हुआ होलिका दहन
Tue, 07 Mar 2023 09:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1649 लोगों को जारी किए गए नोटिस
- जिले में 80 संवेदनशील स्थानों पर आज ड्रोन से की जाएगी निगरानी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रतिपदा तिथि के अभिजीत मुहूर्त में जिलेभर में पूजा अर्चना के साथ 1881 जगहों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना करते हुए संतान की दीर्घायु की कामना की। दहन के वक्त लोगों ने लोकगीत गाए और जौ की बालियों को होली में भूना। होलिका दहन होने तक बीट सिपाही लगातार गश्त करते रहे। पुलिस ने दुल्हैंडी को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे तक होलिका दहन किया गया। सुबह से ही होलिका को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। शहरों से लेकर गांव देहात तक होली स्थल पर पूजन करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। गांव देहात में बालिकाओं और किशोरियों ने गोबर से बनाए गए चांद सितारे हालिका दहन स्थल पर रखे। ग्राम देवताओं का भी पूजन किया गया। महिलाओं ने नारियल के साथ खीर पूड़ी होलिका को अर्पित करते हुए पूजन किया। आज बुधवार को दुल्हैंडी पर होली के 60 रंग जुलूस निकाले जाएंगे। जिन्हें लेकर पुलिस ने पूरी तैयारकी है। ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्गों की निगरानी की जाएगी।
सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस मिश्रित आबादी वाली 80 जगहों को संवेदनशील मानकर चल रही है। जिसके चलते यहां पर पुलिस के साथ पीएसी भी निगरानी करेगी। पुलिस ने धारा 149 के तहत जिले में 1649 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस उन शरारती तत्वों को जारी किए गए है, जिनसे शांति व्यवस्था में खलल पैदा किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
वर्जन...
होली के जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। होली के हुड़दंग की आड़ में शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रंग में भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी - डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी