{"_id":"56eda7664f1c1b4c5f8b5428","slug":"holiaron-hoopla-raised-by-the-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलियारों की टोली ने मचाया हुड़दंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलियारों की टोली ने मचाया हुड़दंग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एकादशी के जुलूस में रंग की बौछार करते हुलियारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में श्रीरामलीला सेवा समिति की ओर से रंग एकादशी पर धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल होलियारों ने राहगीरों को रंग की बौछार से तर कर दिया। जुलूस देखने के लिए मकानों की छतों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं प्रशासन की सख्ती के कारण हल्दौर में रंग का जुलूस नहीं निकला।
रालीला मैदान से तीन बजे जुलूस प्रारंभ किया गया। जुलूस में पानी से भरे चार टैंकर मौजूद रहे। प्रेशर पाइप के जरिये इन टैंकों में रंग घुले पानी से राहगीरों, मकानों की छतों पर खड़े नागरिकों को होलियारों ने तर कर दिया। सपा विधायक रुचिवीरा भी जुलूस में शामिल हुईं। होलियारों ने सभी को जमकर रंग गुलाल भी लगाया।
जुलूस में शामिल बैंडों पर होली के गीतों के अलावा देशभक्ति गीत भी बजते रहे। युवाओं ने डीजे पर गीतों की धुनों पर जमकर डांस किया। जुलूस मोहल्ला खत्रियान, ब्रह्मनान, रम्मू का चौराहा, सर्राफा बाजार होते हुए मुख्य बाजार व पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा। यहां से जुलूस शास्त्री चौक व नई बस्ती से होते हुए वापस रामलीला मैदान पर ही जाकर संपन्न होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा, श्रीरामलीला सेवा समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, संरक्षक शरद गहलोत व संजय गुप्ता, संरक्षक राजेंद्र गौतम, सुमित सिंघल, राहुल शर्मा, अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हल्दौर के टाट मोहरा, हरबंशगंज बाजार, होली चौक, धूलिया मंदिर आदि मोहल्लों में होलियारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग एकादशी का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बिजेन्द्र रस्तोगी, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, मेडिकल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, कृष्ण कुमार चंद्रा, नरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम सदर अजय तिवारी, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा स्थिति पर नजर रखे रहे।
चांदपुर में नगर में एकादशी का जलूस सुंदर झांकियों और बैंडबाजों के साथ निकाला गया। होली एकादशी समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर में रंग का जलूस शिव मूर्ति से शुरू होकर ढाली बाजार, मंडी कोटला, फौव्वारा चौक, पुराने थाने से होता हुआ वापस शिव मूर्ति पर सम्पन्न हुआ। जलूस में नंदी पर सवार शिव, राधा-कृष्ण, देशभक्ति, भारत माता आदि सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। जलूस में लोग एक दूसरे का रंग लगाकर बधाई दे रहे थे। युवा रंग का पूरा आनंद उठा रहे थे। इसमें विकास शर्मा, स्वाति चौहान, विभोर गुप्ता, जितेंद्र बैस, शिवम अग्रवाल, अमित अग्रवाल सोनू, विपुल तायल, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
नहटौर में होली कमेटी के तत्वाधान में एकादशी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस मोहल्ला पंचायती मंदिर से शुरू होकर अपने परंपरागत स्थानों से होते हुए नियत स्थान पर पहुंचकर संपन्न हो गया। जुलूस में शामिल लोग ढोल की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस में पुलिस फोर्स तैनात रही। होली कमेटी के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, विनीत गोयल, भाजयुमो के जिला संयोजक अंकुश अग्रवाल, नितिन वर्मा, कपिल शर्मा, ऋषभ जैन रहे।
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर में मंदिर श्री ठाकुरद्वारा बजरिया की ओर से शनिवार को नगर में होली के मौके पर रंग एकादशी का गीले रंग का जुलूस निकाला गया। रंग के जुलूस के साथ नगर में होली का साप्ताहिक हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति के लोग कई गाड़ियों में सवार होकर राष्ट्र और समाज की खुशहाली के लिए हवन यज्ञ करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
फल चौक स्थित मंदिर से शुरू हुए जुलूस का शुभारंभ राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने किया। इस मौके पर सभी जाति धर्मों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे । इसके बाद जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से निकलता हुए मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में कई झांकियां शामिल रही है। इनमें नीली घोड़ी का डांस बेहद आकर्षक रहा। जुलूस में युवक ढोल की थाप और डीजे पर जमकर डांस करते हुए चल रहे थे। नर्तकियां होली के गीतों पर डांस कर रही थी।
रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे। आज ब्रज में होली में मेरे रसिया, मत मारों श्याम पिचकारी रे, मेरी भीगी सारी साड़ी रे आदि होली के गीतों पर लोगों ने जमकर मौज मस्ती की। जुलूस में जमकर रंग चला। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी मनाई। इस मौके पर अध्यक्ष विभु प्रकाश बंसल, वीरेंद्र रस्तौगी, दिनेेश चंद अग्रवाल नवीन, सचिन अग्रवाल, रामबाबू सर्राफा, रवि प्रकाश , सभासद लाजपतराय मुखिया, रवि चौधरी, दीपेंद्र चौहान, डॉ. एनपी सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजीव कुमार जैन, ऋषभ जैन, मुदित गुप्ता, नसीम राणा, राजू गुप्ता, राजकुमार रस्तौगी रहे।
हवन किया, एक दूसरे को गुलाल लगाया
अफजलगढ़ में होली के अवसर पर नगर में एकादशी का जुलूस बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाला। जुलूस मोहल्ला चिरंजीलाल से प्रारंभ होकर गौहर अली खां, किला, मेन बाजार होता हुआ बड़ा शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जुलूस में हुरियारों के द्वारा हवन यज्ञ करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। जुलूस में सुशील रस्तौगी, बबलू गुप्ता, डॉ. विमल, संजय जोशी, मनोज सैनी, टीटू गुप्ता, सचिन, सजंय लोहिया, मनोज अग्रवाल, आकाश, दीपक, माहेश्वरी रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रेहड़ एसओ प्रेम चंद्र शर्मा प्रीतम सिंह, नरेश शर्मा व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।