फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi Huddang starts in Dhampur from today

Bijnor News: धामपुर - नगर में आज से होली का हुड़दंग शुरू

Thu, 02 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holi Huddang starts in Dhampur from today
- मथुरा, वृंदावन, बरसाना के बाद प्रमुख मानी जाती है धामपुर की होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर में आज से रंग की एकादशी के जुलूस के साथ सात दिन तक होली का हुड़दंग शुरू हो जाएगा। यदि किसी को रंगों से गुरेज है तो वह कृपया कर नगर से होकर न गुजरे।
धामपुर की होली उत्तर भारत में मथुरा, वृंदावन, बरसाना की होली के बाद प्रमुख मानी जाती है। यहां पर रंग की एकादशी के जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है। जुलूस रंग एकादशी समिति की ओर से मंदिर श्री ठाकुरद्वारा बजरिया से निकलता है। समिति के अध्यक्ष विभु बंसल सराफ, महामंत्री पवन अग्रवाल एडवोकेट का कहना है कि रंग एकादशी का जुलूस सात दशक पहले से निकलता आ रहा है। इस वर्ष 72 सालों के बाद ऐसा संयोग बना है कि होली का रंग सात दिनों तक खेला जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श होली हवन समिति के संरक्षक डॉ. शंकर लाल शर्मा, रवि चौधरी, अनिल शर्मा एड., हरिकांत शर्मा, निखिल छाबड़ा का कहना है कि धामपुर की होली का इतिहास बहुत पुराना है। 1940 से पहले होली के त्योहार को लोग अपने घरों में मनाते थे। होरी महाराज मंदिर से जुलूस निकलता था, जिसमें सभी लोग शामिल होते थे। उस दौरान कालातेल, मलमूत्र और कीचड़ से विचित्र प्रकार की होली खेली जाती थी। 1952 के बाद बदलाव आया। अब रंग एकादशी व होली हवन समिति की ओर से जुलूस निकाले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed