{"_id":"60636a658ebc3e8c9376b499","slug":"holi-celebrated-with-joy-in-noorpur-bijnor-news-mrt532275253","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई होली
विज्ञापन
बिजनौर में दुल्हैंडी पर एक दूसरे को रंग लगाती युवतियां।
- फोटो : BIJNOR
हर्षोल्लास के साथ मनाई होली
नूरपुर। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रविवार रात होलिका दहन के पश्चात सोमवार को दुल्हैंडी में खूब रंग गुलाल उड़ा। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। रंग का जुलूस निकाला गया। होली समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में निकले जुलूस में हुरियारों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से होता हुआ वापस वहीं पहुंचकर संपन्न हुआ। धर्मेंद्र जोशी, अंकित जोशी, अजयवीर चौधरी, रवेंद्र सिंह, हरभजन अमन, पुष्पेंद्र शेखावत, विनोद चौहान थे।
उधर राजा का ताजपुर में भी होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। पहले रंग फिर गुलाल का जुलूस निकाला गया। कमलजीत नूर, सुरेश सैनी, अशोक त्यागी, रामकुमार कश्यप, प्रदीप त्यागी, अनिल चंद्रा आदि थे।
शिवाला कला थानाध्यक्ष पवन कुमार ने होली पर गरीबों में रंग और गुलाल के पैकेटों का वितरण कर मिसाल कायम की।
दुल्हैंडी पर एसओ पवन कुमार शिवाला कला की गरीब बस्ती में पहुंचे और बच्चों को पिचकारी ओर रंग बांटा।