{"_id":"68e2a32f4271f4e24706840d","slug":"holding-the-hair-he-kept-slapping-and-made-them-hold-his-feet-bijnor-news-c-27-1-bij1007-161991-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाल पकड़कर जड़ते रहे थप्पड़, पकड़वाए पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाल पकड़कर जड़ते रहे थप्पड़, पकड़वाए पैर
Sun, 05 Oct 2025 10:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। बाइक सवार सलमान को रास्ते में रोका और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ते रहे और बाप कहलवाते रहे। साथ ही पीड़ित से पैर भी पकड़वाए गए। यह मामला 22 अगस्त का है मगर सोशल मीडिया पर वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सब्दलपुर निवासी कलाम का पुत्र सलमान 22 अगस्त को नुमाइश देखने के लिए बिजनौर जा रहा था। आरोप है कि गंज के आसपास कुछ युवकों ने सलमान को पकड़ लिया और जमकर पीटा। युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया। आरोप है कि रुपये भी छीन लिए। सलमान ने मामले की जानकारी घरवालों को दी, जिस पर पिता कलाम ने पुलिस गंज पुलिस चौकी और हीमपुर दीपा थाने में शिकायत की। कलाम का आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई होने का डर बना हुआ है। सीओ सिटी गौतम राय ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर गंज निवासी सरफराज, अरमान, आरिश, उसामा, तरमीम, जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।