{"_id":"685c3976280aae6290050f7c","slug":"holding-shakeelas-hand-the-co-wife-pulled-her-out-of-the-jaws-of-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-153125-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शकीला को हाथ पकड़कर मौत के मुंह से खींच लाई सौतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शकीला को हाथ पकड़कर मौत के मुंह से खींच लाई सौतन
Wed, 25 Jun 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
नींदडू में बारिश से गिरी मकान की छत। संवाद
नींदड़ू। टिन के शेड से उठकर कमरे में जा रही शकीला (65) को उसकी सौतन असगरी ने मौत के मुंह से हाथ पकड़कर खींच लिया। तभी कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। शकीला यदि कमरे में चली जाती तो छत के मलबे में दफन हो जाती।
बुधवार को बारिश के दौरान नींदडू के मोहल्ला पीर फतह अली शाह निवासी शकीला अपनी सौतन असगरी के साथ टिन शेड में बैठी बात कर रही थी। वह आराम करने कमरे में जाने के लिए उठी तो असगरी ने उसे हाथ पकड़कर रोक लिया।शकीला कमरे की दहलीज पर ही रुक गई। तभी कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई।
वह एक-दो कदम और आगे बढ़ा लेती तो मलबे में दब जाती। शकीला और असगरी के पति जमील शाह की दस साल पहले मौत हो गई थी। उनके बच्चे अलग रहते हैं जबकि ये दोनों टिन शेड और कच्ची छत के कमरे में रहती हैं। दोनों बकरी पालन कर अपनी गुजर-बस करती हैं।
विज्ञापन
कमरे में रखी चारपाई, कपड़े, बरतन आदि सामान मलबे में दब गया। उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल अंजलि त्यागी ने मौका मुआयना किया तथा महिला की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।