फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hockey players of Bijnor had raised flags of success in Ayodhya

अयोध्या में बिजनौर की हॉकी खिलाड़ियों ने गाड़े थे सफलता के झंडे

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hockey players of Bijnor had raised flags of success in Ayodhya
हॉकी खिलाड़ी राखी। - फोटो : BIJNOR
अयोध्या में बिजनौर की हॉकी खिलाड़ियों ने गाड़े थे सफलता के झंडे
विज्ञापन

बिजनौर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के इतिहास रचने के बाद से जिले के हॉकी खिलाड़ी गदगद हैं। वे भी इस जीत को बहुत ही अच्छा मान रहे हैं। बिजनौर की खिलाड़ियों ने अयोध्या में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर खुद को साबित किया है। नए खिलाड़ियों का मानना हे कि इससे एक ओर हॉकी के प्रति नए खिलाड़ियों का रुझान बढ़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ इस भारतीय खेल को अपने देश में काफी बल मिलेगा। वहीं जिले की बात करें तो यहां के खिलाड़ी भी जिले का खूब नाम रोशन कर चुके हैं। हांलाकि इस समय जिले के एक मात्र नेहरु स्टेडियम में पिछले डेढ़ साल से खेल गतिविधियां बंद है। नेहरु स्टेडियम की हॉकी कोच चित्रा चौहान के अनुसार करीब दो साल पहले बिजनौर की महिला हॉकी टीम ने गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अयोध्या जनपद में हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय टूर्नामेंट सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में बिजनौर जनपद के आठ हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता के झंडे गाड़े थे। लखनऊ से हुए फाइनल मुकाबले में यह टीम उप विजेता रही थी। जनपद बिजनौर की इन होनहार खिलाड़ियों में सलोनी रानी, संध्या पाल, प्रियंका, मोनिका, दिव्यांशी, महक रानी, दिव्या खन्ना, खुशबू, राखी के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी करीब पांच साल से उनके सानिध्य में स्टेडियम में आकर हॉकी के गुर सीखती हैं।
किसी भी क्षेत्र में महिलाएं नहीं हैं पुरुषों से कम
रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाली संध्या पाल ने बताया कि महिलाओं भारतीय हॉकी टीम ने कड़ी मेहनत कर देश ही नहीं विश्व के पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वे भी इसी दिन का इंतजार कर रहीं थीं। इससे साबित हुआ है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

देश दुनिया में चमकाउंगी जनपद का नाम: दिव्यांशी
मोहल्ला जाटान में चामुंडा मंदिर के पास रहने वाली
दिव्यांशी का कहना है कि उनका सपना भारतीय टीम में शामिल होकर अपने जनपद को देश दुनिया में चमकाना है। इसके लिए वे दिन-रात एक कर देंगी। बाकी सभी खिलाड़ियों के लिए भी उनकी यही राय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर भी तैयार हों हॉकी खिलाड़ी: दिव्या खन्ना
मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद दिव्या खन्ना के अनुसार अब समय आ गया है। जिला स्तर पर भी खिलाड़ियों को तैयार करने का। शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे नए खिलाड़ी तैयार होकर नाम रोशन कर सकें।
बिना गुरु के ज्ञान ले रहे खिलाड़ी: सलोनी
बिजनौर की ही निवासी सलोनी रानी ने बताया कि वर्तमान में खिलाड़ी बिना गुरु के ही ज्ञान लेने को मजबूर हैं। पिछले डेढ़ साल से चल रही कोरोना महामारी के कारण सरकार ने हॉकी सहित अन्य खेलों के लिए कोच की व्यवस्था नहीं की है, जिससे खिलाड़ी मजबूर होकर बिना गुरु के ही आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

पढ़ाई के साथ खेलों पर दिया जाए ध्यान: राखी
हॉकी खिलाड़ी राखी बताती हैं कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जाना अनिवार्य है। चाहे वह सरकार के स्तर से हो या फिर माता-पिता की तरफ से। उन्होंने बताया कि किसी भी स्तर की टीमों से पदक आदि की अपेक्षा तब ही की जा सकती है, जबकि उन्हें हर स्तर पर पूरा सपोर्ट मिले।

हॉकी खिलाड़ी सलोनी रानी।

हॉकी खिलाड़ी सलोनी रानी।- फोटो : BIJNOR

हॉकी खिलाड़ी दिव्यांशी।

हॉकी खिलाड़ी दिव्यांशी।- फोटो : BIJNOR

हॉकी खिलाड़ी संध्या।

हॉकी खिलाड़ी संध्या।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed