फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History sheeter murder: brother-in-law kept hitting his man a brick until death two days ago

हिस्ट्रीशीटर की हत्या: तड़प रहे बहनोई पर सांस थमने तक साला करता रहा ईंट से प्रहार, वीडियो वायरल

Mon, 11 Sep 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में दो दिन पहले गांव दूधली में धारदार हथियार से गोदकर की गई हत्या का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी दोंनो सगे भाई हैं।

विज्ञापन
History sheeter murder: brother-in-law kept hitting his man a brick until death two days ago
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में दो दिन पहले गांव दूधली में की गई हिस्ट्रीशीटर आसिफ उर्फ बाजा की हत्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक आसिफ के सिर पर ईंट से प्रहार करते दिख रहा है।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम का एक मकान की छत से किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब दो दिन बाद क्षेत्र में वायरल हो रहा है। हांलाकि पुलिस ने घटना में नामजद किए गए हत्यारोपी लियाकत और नजाकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


गांव दूधली में दो दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर आसिफ उर्फ बाजा निवासी सराय इम्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर भी वार किए गए थे। 

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: महिला से मारपीट, बेटी को खींचा, युवक ने शादी के आठ महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ दूधली निवासी एक युवती को अपनी पत्नी बताकर उसे उसके परिजनों से अपने साथ भेजने की जिद पर अड़ा था, जबकि परिजन निकाहनामे को ही फर्जी बताकर इसका विरोध करते थे।

शनिवार को आसिफ युवती को लेने उसके गांव दूधली गया था। जहां विवाद में उसकी हत्या हो गई। किरतपुर थाने में मृतक आसिफ के पिता रशीद ने युवती के सगे भाईयों लियाकत, नजाकत व ग्राम प्रधान लडड्न, दिलशाद, छुन्नन पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को हत्या में शामिल लियाकत व नजाकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों का कहना है कि आसिफ पिछले चार साल से उनकी बहन को परेशान करता था। उन्हें भी धमकी देता था।

शनिवार को वह उनके गांव आकर युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिसके साथ हुए विवाद में उसकी हत्या हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को हत्याकांड का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed